CURATED BY – PREMANSHU JAIN | CITYCHIEFNEWS

खण्डवा, आध्यात्मिक सत्पुरुष श्रीकानजी स्वामी की मंगल प्रभावना में स्थापित श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल खण्डवा एवम दिगंबर जैन महिला मुमुक्षु मंडल खण्डवा के तत्वधान में नगर में 23 मई गुरुवार से बालकों एवं गृहस्थ दाम्पत्यों में नैतिक व धार्मिक संस्कारों को प्रगाढ बनाये रखने के उद्देश्य से 19 वे बाल संस्कार शिविर एवं श्री द्रव्य संग्रह मंडल विधान का आयोजन 23 मई से 28 मई तक किया जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन एवं प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि संस्कार शिविर के प्रथम दिवस श्रीजी की शोभायात्रा, सामूहिक पूजन , ध्वजारोहण, मंगलकलश स्थापना, प्रवचन, शिविर उद्घाटन का कार्यक्रम आयोजित होगा , दोपहर में द्रव्य संग्रह मंडल विधान की पूजा की जाएगी शाम को जिनेन्द्र भक्ति, बाल कक्षा, प्रवचन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को धर्म का लाभ लेने का मौका मिलेगा, शिविर में प्रवचन हेतु बासवाड़ा से विधानचार्य प. अश्विन जी नानावटी जैन दर्शानाचार्य  एवं डॉ इंद्रकुमार जैन,शिविर में अध्यापकगण के रूप में पंडित आयुष शास्त्री दिल्ली, पंडित ईशान शास्त्री उदयपुर, पंडित मोहित शास्त्री खरेड़ी एवं श्रीमती नीता अमर लोहाडिया खंडवा का सानिध्य प्राप्त होगा।

इस शिविर में शिविर उद्घाटन श्रीमती भारती स्व. प्रमोद जी गोठाने, श्रीमती पल्लवी प्रशांत गोठाने परिवार, ध्वजारोहण दिगंबर जैन  मुमुक्षु मंडल व महिला मंडल, श्रीजी विराजमानकर्ता श्रीमती राजकुमारी स्व. दरियावचंद  जैन,भारतलाल जैन,कमलचंद जैन अत्तर परिवार,विधान मंडप उद्घाटनकर्ता श्रीमती मंजुला नरेंद्र जैन,श्रीमती आरती प्रसंग जैन,मुख्य कलश स्थपनाकर्ता श्रीमती प्रभावती स्व.शरदचंद जैन,श्रीमती गीता निशीथ जैन,सह कलश स्थापनाकर्ता श्रीमती सुमन डॉ सुभाषचंद जैनी,श्रीमती नेमा स्व.मधुकर चौधरी,श्रीमती सिद्धेश्वरी डॉ शरद जैन,श्रीमती राजुल निखिल जैन,जिनवाणी विराजमानकर्ता श्रीमती रजनी स्व. नरेंद्र जैन,श्रीमती मून अनुराग जैन,श्रीमती कुमकुम स्व.जड़ावचंद जैन,श्रीमति किरण स्व.सत्येंद्र जैन,दिगम्बर जैन महिला मुमुक्षु मंडल,मंडल विधानकर्ता का सोभाग्य समकित राजा बहादुर जैन राय साहब परिवार को प्राप्त होगा।
नरेन्द्र कुमार जैन, हेमंत जैन, अनुराग जैन, सुनील जैन, प्रसंग जैन, राजीव जैन, मिलन जैन,राजेश जैन, नितिन जैन,अतुल जैन,रंजन जैनी ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में बच्चों एवं श्रावकों से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।