Madhya Pradesh
शाजापुर में निकाली गयी तिरंगा यात्रा
यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत करने के लिए जिला मुख्यालय पर 14 अगस्त बुधवार को स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड दुपाड़ा रोड से सुबह 10 बजे विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य, विद्यार्थी, शासकीय सेवक, खिलाड़ी एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा जय हिंद के नारे लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से निकली जिसका पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में विधायक अरूण भीमावद, कलेक्टर ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।