CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना में सहारनपुर जिले में अभी तक केवल 35554 आवास बने है। करीब दो हजार लोग अभी प्रतीक्षारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को पक्का मकान दिलाने के लिए नगरीय और ग्रामीण इलाकों में 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत की थी। सहारनपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना की गति बेहद सुस्त है। ग्रामीण इलाकों में आवेदक कई वर्षों से आवास स्वीकृत होने की प्रतीक्षा कर रहे है। इस योजना का मकसद था कि हर गरीब को अपना सिर ढकने के लिए छत मिल जाए। शहरी क्षेत्र में लाभार्थी को सरकार की ओर से ढाई लाख रूपए दिए जाते है। जिस व्यक्ति की आय सालाना तीन लाख रूपए से कम होती है। वह ही इसके लिए आवेदन कर सकते है। धनराशि तीन किश्तों में दी जाती है। पहली किश्त 50 हजार रूपए, दूसरी किश्त डेढ लाख रूपए और तीसरी किश्त 50 हजार रूपए की होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के तहत लाभार्थी को एक लाख 20 हजार रूपए मिलते है। जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के बाद इस योजना में लाभार्थियों को दोगुनी धनराशि मिलेगी और मकानों की संख्या भी बढेगी। ध्यान रहे यह योजना 31 मार्च 2024 को खत्म हो गई। चुनाव बाद नए सिरे से और नए सुधारों के साथ फिर से योजना की शुरूआत होगी। नई योजना आगामी पांच साल तक चलेगी। पहली योजना में 15 मार्च 2024 तक देश में 2.5 करोड मकान बनाए गए है। सहारनपुर जिले में 23 हजार 956 मकान पिछडी जाति के और नौ हजार 454 मकान अनुसूचित जाति के लोगों के बने है और 2144 आवास सामान्य जाति के लोगों के बने है।