Curated by- BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में शुक्रवार देर रात प्लाॅट एवं रुपए लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर तलवार व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। वारदात में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

यहां उपचार के दौरान संदीप, संजय व लखन की हालत गंभीर होने पर इंदौर रैफर किया है, जबकि दीपक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वारदात की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी, थाना कोतवाली टीआई अवधेश शेषा समेत कई पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस बयान ले रही है, अभी किसी पर केस दर्ज नहीं किया गया है। मामले की पूछताछ कर रही है। एएसपी टीएल बघेल के अनुसार दोनों पक्षों के बीच प्लाॅट का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ।