CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर (नागल), भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सैनी ने कहा कि हरियाणा ने एमएसपी लागू करके किसानों को उनकी मांगों के अनुरूप सबसे बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा विधान सभा चुनाव प्रचार से लौटते समय भाटखेड़ी रोड स्थित विशाल सैनी समिति के जिलाध्यक्ष मानसिंह सैनी के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में हरियाणा में भाजपा सरकार ने विकास के मामले में जो आयाम स्थापित किए हैं वह वास्तव में अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय है। इस वर्ष 224 खिलाड़ियों को प्रथम व द्वितीय रैंक का अधिकारी बनाया गया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस बार भी हरियाणा में भाजपा  पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टिकट की मांग करना हर कार्यकर्ता का अधिकार है, पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाए हमें पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हुए उसी प्रत्याशी का मन लगाकर प्रचार-प्रसार करना चाहिए। इस दौरान दीपक सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डाबर, पाल्ला सैनी, पवन सैनी, विकास, नीटू चौधरी, मूलचंद सैनी, सुरेंद्र सैनी, सुरेश सैनी, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।