चोर और देवेंद्र नगर पुलिस मौसेरे भाई, थाना प्रभारी की मिली भगत से हो रही चोरियां
पन्ना में लगातार हो रही चोरियों पर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष जितेंद्र जाटव का बड़ा हमला लगाए गंभीर आरोप
Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
देवेंद्र नगर पुलिस की कार्यशैली से परेशान फरियादी अब खुद आरोपियों का पता ठिकाना ढूढने पर मजबूर हो रहे है और अजब गजब बात तो ये है की फरियादी आरोपियों का पता ठिकाना ढूंढ भी लेते है पर थाना प्रभारी उस पर कार्यवाही करना उचित नहीं समझते, लगातार हो रही चोरियों पर जिला कांग्रेस के अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र जाटव ने थाना प्रभारी पर मिली भगत के आरोप लगाते हुए कहा की जिले के थानों की बोलिया लगती है बीजेपी सरकार के राज में जो पैसा देता है वही थाना प्रभारी बन कर मलाई खा सकता है और लगातार चोरियों पर देवेंद्र नगर थाना प्रभारी पर साफ तौर पर चोरों से मिली भगत का आरोप लगाया है।आपको बता दे की थाना प्रभारी की कार्यशैली से जिले भर के जिम्मेदार नेता और समाजसेवी अच्छे खासे नाराज बताए जा रहे है जाटव ने पुलिस अधिक्षक से कड़ी कार्यवाही को मांग करते हुए चेतावनी दी है की यदि कार्यवाही नही होती और फरियादियों। को न्याय नहीं मिलता तो प्रदेश स्तर के अधिकारियों से बात की जाएगी।