इन 18 राज्यों में आज आसमान से बरसेगी आफत
दिल्ली-NCR भी शामिल, रहें सावधान
देश के बड़े हिस्से में मानसून इस समय काफी मजबूत है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश का यह तेज दौर लगातार जारी रहेगा। आज यानी 22 जुलाई को देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ों पर लैंडस्लाइड और मैदानी इलाकों में जलभराव व बाढ़ जैसे हालात बनने का खतरा जताया गया है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 22 जुलाई को जिन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा (दिल्ली-NCR समेत), हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, ओडिशा, तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत के राज्य (जैसे- असम व मेघालय) शामिल हैं।
राज्यों में मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आज यानी 22 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, 23 जुलाई से मौसम थोड़ा साफ होने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, प्रयागराज और कौशांबी समेत यूपी के ज्यादातर हिस्सों में 27 जुलाई तक रुक-रुककर तेज बारिश होती रहेगी।
बिहार के पटना, रोहतास और नवादा समेत कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट है। इससे कुछ जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक की समस्या हो सकती है।
हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जैसे इलाकों में आज भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट है।
वहीं, उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत समेत कई जिलों में 22 से 27 जुलाई के दौरान मध्यम से लेकर भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान गरज-चमक की भी संभावना जताई है।
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी रखते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा है।
राजस्थान में एक छोटे ब्रेक के बाद मानसून फिर लौट आया है। 22 से 26 जुलाई के बीच कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में भी मॉनसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। नीमच, मंदसौर, उज्जैन, महाकालेश्वर, आगर मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास, भोपाल, बैरागढ़, नबीबाग, रायसेन, भीमबेटका, सांची, नर्मदापुरम, पंचमढ़ी, होशंगाबाद और नरसिंहपुर में बारिश होने की संभावना है।
पंजाब के कई जगहों पर आज भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में आज से 27 जुलाई तक बारिश की चेतावनी है।
झारखंड के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, पलामू और गढ़वा समेत अन्य जिलों में आज बारिश के आसार हैं।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड