पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Elections 2026) के लिए फर्स्ट फेज में गुरुवार (23 अप्रैल) को 152 सीटों पर वोटिंग होने जा रही है. ये सीटें 16 जिलों को कवर करती हैं. राज्य में 15 साल से TMC की सरकार है. इस बार शहरी इलाकों में TMC एंटी इंकमबेंसी का सामना कर रही है, जबकि ग्रामीण इलाकों में ममता बनर्जी की पकड़ अभी भी मजबूत है. 2026 के चुनाव में TMC जीती, तो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी. पहले फेज की वोटिंग में ऐसी 10 VIP सीटें हैं, जिनपर सबकी निगाह बनी रहेगी. इस फेज में सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, अधीर रंजन चौधरी, तापस बनर्जी, हुमायूं कबीर जैसे VIP कैंडिडेट की किस्मत का फैसला भी होना है. इस आर्टिकल में हम आपको बंगाल की 10 VIP सीटों के बारे में बता रहे हैं.

1.नंदीग्राम
नंदीग्राम पश्चिम बंगाल की राजनीति में सबसे प्रमुख और चर्चा में रहने वाली सीट है. इसके पीछे की मुख्य वजह ऐतिहासिक आंदोलन, राजनीतिक प्रतिष्ठा और 2021 का विधानसभा चुनाव है. यह पूर्व मेदिनीपुर जिले का एक हिस्सा है, जो बंगाल में सत्ता परिवर्तन का केंद्र रहा है. BJP ने यहां से स्टार कैंडिडेट सुवेंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है. अधिकारी पहले 2020 में TMC छोड़ी थी और BJP में शामिल हो गए थे. 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से ही हराया था. सुवेंदु अधिकारी अभी बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं. इस बार नंदीग्राम के साथ-साथ भबानीपुर से भी चुनाव लड़ रहे हैं. नंदीग्राम में उनका सामना TMC की पवित्रा कर से है, जबकि भबानीपुर में मुकाबला ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी रहेगा.

2. खड़गपुर सदर
दिलीप घोष लंबे समय में पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष हैं. इस बार वो खड़गपुर सदर सीट से चुनावी मैदान में हैं. ये सीट एक सामान्य (अनारक्षित) और हाई-प्रोफाइल सीट है. यहां गैर-बांग्ला समुदाय का काफी प्रभाव है. इस सीट पर घोष का सामना TMC के प्रदीप सरकार से होना है. दिलीप घोष 2019 के लोकसभा चुनावों में राज्य में पार्टी का आधार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं. वह मेदिनीपुर सीट से BJP सांसद भी रह चुके हैं. उन्होंने 2016 में भी खड़गपुर सदर सीट जीती थी. इसके बाद 2021 के चुनाव में BJP के हिरन चटर्जी ने इस सीट से TMC के प्रदीप सरकार के खिलाफ मामूली अंतर से जीत हासिल की थी.

3. बहरामपुर
मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर विधानसभा सीट सामान्य कैटेगरी की सीट है. यहां SC वोटर्स ज्यादा हैं. कांग्रेस ने इस सीट से अधीर रंजन चौधरी को उतारा है. चौधरी कांग्रेस के लंबे समय से सांसद हैं और बहरामपुर सीट से रिकॉर्ड पांच बार सांसद रह चुके हैं. 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्हें TMC नेता और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने हराया था. अब वे बहरामपुर से BJP के सुब्रत मैत्रा के खिलाफ विधायकी चुनाव लड़कर अपने गढ़ को फिर से हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.