CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, देश के सबसे युवा और शाजापुर के बेटे जादूगर प्रिंस अपनी मायावी जादू कला और कारनामों के साथ 20 जनवरी से शाजापुर के गांधी हॉल में अपने भव्य मनमोहक रंगीन मायाजाल की प्रस्तुतियां देंगे।
जादूगर प्रिंस का यह मायावी शो अनगिनत जादुई तकनीकियों से भरा है, जिसमें कभी नोटों की बारिश होगी, तो कभी पलक झपकते ही घोड़ा गायब हो जाएगा। शो के दौरान अल्ट्रा डिजीटल लाईट शो और डिजीटल साउंड इफेक्ट के साथ भारत में सबसे तेज ड्रेस चैंज करना, लड़की को नागिन बनाना, नागिन को लड़की बनाना, इसके साथ ही खूंखार अफ्रीकन गोरिल्ला आदि की प्रस्तुति दी जाएगी। बता दें मध्यप्रदेश में केवल जादूगर प्रिंस ही हैं, जो इतनी कम उम्र में भारत की इस विलुप्त होती कला को आगे बढ़ा रहे हैं और आज के समय में युवाओं के साथ-साथ पूरे परिवार का मनोरंजन कर रहे हैं।

मनोरंजन के साथ नैतिकता का संदेश

जादूगर प्रिंस का यह भव्य माया संसार स्वच्छ पारिवारिक मनोरंजन है। जिसमें मनोरंजन के साथ ही नैतिकता युक्त शिक्षा सन्देश और समाज में फैली हुई कुरीतियों को भी जड़ से नष्ट करने का संदेश दिया जाता है। जादूगर प्रिंस हर बार कुछ नया कुछ बेहतर तथा नई नई जादू तकनीकियों से युक्त होकर अपने जादुई कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हैं, जिससे जनता अवाक रह जाती है।

हर दिन 2 शो

मां राजराजेश्वरी की नगरी शाजापुर में जादूगर प्रिंस केवल 15 दिन के लिए आ रहे हैं। जो 20 जनवरी 2024 से प्रतिदिन शाम 4 बजे एवं 7 बजे अपने जादू का हुनर दिखाएंगे। जादूगर प्रिंस का शो देख चुके दर्शकों का मानना है कि जादूगर प्रिंस का शो फुल पैसा वसूल होता है। तो आप भी अपने पूरे परिवार के साथ आएं और जादूगर प्रिंस की जादुई दुनिया में खो जाएं।