CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर (नागल), भलस्वा ईसापुर में एक ईंट भट्ठे पर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन घायल हो गए। थाना तितावी के जसोई निवासी इस्लाम भलस्वा ईसापुर स्थित एक ईट भट्टे पर अपने परिवार सहित ईंट पथाई का काम करता है, इसी भट्टे पर गागलहेड़ी के खनपुरा निवासी एक युवक भी टीन शेड डालने का काम कर रहा है। आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे आरोपी युवक अकारण ही इस्लाम की पत्नी के साथ गाली गलौच करने लगा। जब  इस्लाम ने इसका विरोध किया तो युवक ने इस्लाम के साथ मारपीट की तथा फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इस दौरान उन्होंने बीच बचाव को आए अरमान तथा यासीन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस्लाम ने आरोपियों पर कार्रवाई को पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कार्यवाही करने में लगी है।