जल संसाधन विभाग से बन रही पड़रहा नहर मैं हो रही है जमकर धांधली
जिले में बैठे हुए अधिकारी साधे हैं चुप्पी, एस्टीमेट एवं ड्राइंग के हिसाब से नहीं हो रहा है नहर का कार्य
CURATED BY – RAM NARESH VISHWKARMA | CITYCHIEFNEWS.
अजयगढ़। पन्ना, पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रहा के तालाब में ग्राम निमहा के पास बन रही नहर में जमकर हो रहा है घटिया सामग्री का उपयोग एवं तय मानक से अधिक मात्रा में डाली जा रही है गिट्टी और रेत घटिया रेत का किया जा रहा है उपयोग नहर बनाते ही कई जगह से टूट गई है और कई जगह दरारें भी पड़ गई हैं गांव के किसान लगातार कर रहे हैं विरोध लेकिन ठेकेदार मनमानी पर है उतारू जिले में बैठे हुए अधिकारी साधे हुए हैं मौन जल संसाधन विभाग से बन रही नहर में ठेकेदार के द्वारा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से करवाया जा रहा है शासकीय कार्य ठेकेदार शासकीय नियम को रख रहा है ताक पर एस्टीमेट के हिसाब से नहीं हो रहा है कार्य ग्राम निमहा में एवं ग्रामीणों ने बताया है कि हम लोगों ने 181 में भी शिकायत की है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है किसानों ने मीडिया के समक्ष बताया है कि अगर हम लोगों की नहीं सुनी गई तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। समाचार के माध्यम से कई बार खबर को प्रकाशित किया गया परंतु आज दिनांक तक नहीं हुई है जांच एवं जो नहर ढल चुकी है उसकी तलाई भी नहीं होती है इस वजह से सीमेंट और रेत भी झरने लगा है किसानों ने मांग की है कि अच्छा मटेरियल लगाया जाए एवं क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से निवेदन किया है कि एस्टीमेट एवं ड्राइंग के आधार पर ही काम हो। ग्रामीणों के द्वारा लगातार आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। गाव के किसान मुख्य रूप से रहे उपस्थित अनिरुद्ध सिंह यादव, पदम सिंह यादव, पहलवान राय, जितेंद्र सिंह यादव, वीर सिंह यादव आदि समस्त लोग रहे उपस्थित।