Uttar Pradesh
सीमेंट, सरिए की दुकान में दिनदहाड़े हजारों रुपए की चोरी
घटना सीसीटीवी में हुई कैद
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, सहारनपुर जनपद के कस्बा गंगोह में आज दिनदहाड़े चोर ने एक सीमेंट, सरिए की दुकान में हजारों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। बता दे कि कस्बा गंगोह में स्टेट बैंक के निकट श्री दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से सीमेंट सरिए की दुकान हैं। आज दोपहर में दुकान स्वामी जैसे ही खाना खाने घर गए तो एक युवक दुकान स्वामी की गैर मौजूदगी में दुकान में आ घुसा और उसने गल्ले से करीब 45 हजार रुपए चोरी कर लिए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई हैं।