CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर जनपद के कस्बा रामपुर मनिहारान में कपड़ा व्यापारी नीरज गुप्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर बीती रात चोरों ने करीब एक लाख की नकदी सहित दस लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। व्यापारी बीमारी के चलते सहारनपुर में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती थे। सूचना पर फोरेंसिक और पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार  कस्बा रामपुर मनिहारान के मोहल्ला कायस्थान निवासी नीरज गुप्ता कस्बे के कपड़ा व्यापारी हैं। नीरज गुप्ता बीमारी के चलते सहारनपुर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती थे। आज सुबह उनकी माता ज़ब मंदिर जा रही थी तो उन्होंने मकान का ताला टूटा देखा। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत अपने बेटे को दी। इसके बाद आसपास के मोहल्ले वासियों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा और फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटना को लेकर मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। चोरी की घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। व्यापारी नीरज गुप्ता ने बताया कि चोर एक लाख की नकदी व सोने चांदी के गहनों सहित करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। जांच की जा रही है।