सहारनपुर के देवबंद में घर में हुई चोरी, सहन में सो रहे थे घर वाले
छत के रास्ते घर में घुसे चोर, अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबेहटा शेखां में छत के रास्ते घर में घुसे चोर अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। चोर इतने शातिर थे कि सहन में सो रहे घर वालों को उनकी आहट तक नहीं हुई। सुबह होने पर ही घटना का पता चला। पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबेहटा शेखां निवासी रिजवान और उसका परिवार बीती रात अपने घर के सहन में सो रहा था। रात के समय चोर छत के रास्ते उसके घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ते हुए अंदर रखी 35 हजार रुपये की नकदी और सोने- चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। कमरे में रखे दो मोबाइल भी चोर अपने साथ ले गए। सुबह जब रिजवान और उसका परिवार जागा तो कमरे का नजारा देख उनके होश उड गए। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस गांव में पहुंची और जांच-पडताल की। पीड़ित रिजवान ने बताया कि शायद कूलर चलने की आवाज के कारण उन लोगो को चोरो के आने का आभास नहीं हो पाया। रिजवान ने बताया कि चोर उसका दो लाख रुपये से अधिक का सामान, जेवर व नकदी चोरी कर ले गए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।