अद्भुत है भव्य राम मंदिर के अंदर और बाहर का नजारा
सुंदरता देख गदगद हुए भक्त, दिल को छू जाएंगी ये तस्वीरें
अयोध्या, अयोध्या के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा और हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो गया है। 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को अयोध्या रामनगरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान राम मंदिर का नजारा भव्य और दिव्य दिखा। आइए अब आपको भव्य राम मंदिर का अंदर का भी नजारा दिखाते हैं।

अयोध्या राम मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया है। सूरज ढलने के बाद जैसे ही शाम हुई तो मंदिर का नजारा अद्भुत हो गया।
वहीं, रात को राम मंदिर की सुंदरता देखकर भक्तों का उत्साह और बढ़ा गया। इस दौरान रामभक्त काफी खुश नजर आए।

वहीं, राम मंदिर के खंभों की बनावट देखते ही मन मोह रही है। मंदिर के अंदर की बनावट बहुत खूबसूरत है, जिसे देखकर हर किसी का दिल खुश हो जाएगा।
बताया गया कि मंदिर के अंदर 8-10 सोने की लाइटें लगाई गई हैं। पूरे मंदिर परिसर में कुल 3000 से अधिक लाइटें लगाई गई हैं।

वहीं, लाइटिंग के प्रभाव के कारण मंदिर का स्वरूप और अधिक भव्य दिख रहा है।
अयोध्या में बने इस राम मंदिर को देखकर वास्तव में हर कोई गदगद हो जाएगा। इन तस्वीरों में आपने भी देखा कि मंदिर को कितना भव्य और दिव्य बनाया गया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड