CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS

शिवपुरी, शिवपुरी कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में एक पिता अपनी बेटी की शादी का कार्ड लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा ।

पिछोर थाना क्षेत्र के गौचीनी गांव के रहने बाले भगवान सिंह लोधी ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे इकट्ठा कर सहकारी  बैंक के खाते में 1 लाख 46 हजार 800 रुपए जमा करवा दिए थे अब उसकी बेटी की शादी 12 जुलाई को है। लेकिन बैंक उसके खाते में जमा पैसों को वापस लौटाने ने इनकार कर रहा है। ऐसे में उसके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है और अगर अब रुपयों की बजह से मेरी बेटी की शादी टूटती है तो घर मे कुछ भी अनहोनी घटना घटित हो सकती है इसलिए मेरे जमा पैसे बैंक वालों से बापस दिलवाने की गुहार लगाई।