CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

नागौद, नागौद खेरवा टोला की रहने वाली लक्ष्मी साहू जो की किराए के मकान देकर अपना गुजर बसर करती हैं। इसी तरह लक्ष्मी साहू ने राजन सोनी को भी किराए पर अपना मकान दिया था लेकिन आरोपी राजन सोनी विगत कई माह से मकान का किराया नहीं दिया कई बार लक्ष्मी साहू ने मकान का किराया मांगा साथ ही घर खाली करने को कहा जिस पर आरोपी राजन सोनी नहीं माना जिस पर लक्ष्मी साहू ने मौखिक रूप पर थाना नागौद मे जाकर राजन सोनी की शिकायत घर खाली करने व किराए दिलाए जाने की शिकायत मौखिक रूप पर नागौद थाना पर की थी।  लेकिन राजन सोनी बिगत दिनों रातों-रात घर खाली कर बिना किराए दिए चला गया जिससे राजन सोनी लक्ष्मी साहू से खुन्नत खाने लगा इसी बात को लेकर कल रात्रि 12:00 बजे राजन सोनी व दो अन्य साथियों के साथ लक्ष्मी साहू के घर के बाहर खड़े होकर दरवाजा खटखटाने लगा जिससे लक्ष्मी साहू ने दरवाजा खोला दरवाजा खुलते ही राजन  सोनी व उनके अन्य साथी घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर लक्ष्मी साहू के साथ जमकर मारपीट की और और लक्ष्मी साहू के बच्चों के मुंह पर रुमाल बांद दी और बच्चों को कहा गया अगर हल्ला किया तो तुम्हारी मां को जान से खत्म कर देंगे लक्ष्मी साहू जो की नागौद खेरवा टोला के रहने वाली है लक्ष्मी साहू के गुप्तांग तक में डंडा से वार किया गया जिससे लक्ष्मी साहू हल्ला गुहार मचाई तो बगल के किराएदार आए इतने में तीनों आरोपी फोर व्हीलर गाड़ी में बैठकर भाग गए जिसमें पीड़ित लक्ष्मी साहू थाना नागौद रिपोर्ट दर्ज कराई साथ ही थाना नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागौद में दिखाए लेकिन लक्ष्मी साहू की हालत बेहद खराब होने के कारण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल सतना भेजा गया जहां उनका उपचार सर्जिकल वार्ड नंबर 2 में चल रहा है.