CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर जनपद के मंडी थाना क्षेत्र के चिलकाना रोड पर स्थित वर्धमान कॉलोनी में छड़ी एचटी लाइन से टकरा गई। जिससे सेवा कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साएं लोगों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया और सरकार से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार छड़ी को लेकर श्रद्धालुजन नाचते-गाते चल रहे थे।जब श्रद्धालु वर्धमान कॉलोनी में छड़ी लेकर पहुंचे तो इसी दौरान छड़ी विद्युत निगम की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। जिसमें भानु वर्मा (22) पुत्र ललित वर्मा निवासी सेक्टर-99 की मौत हो गई। घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजन भी पहुंच गए। घटना को लेकर विद्युत निगम के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा क्षेत्र के लोग बिजलीघर पर पहुंचे और नीचे लटक रहे तारों को लेकर प्रदर्शन किया। सेक्टर-99 निवासी भानु परिवार में सबसे बड़ा था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। वह करीब छह सालों से वर्धमान कॉलोनी में जाकर छड़ी सेवा करता आ रहा था। उसे क्या मालूम था कि यह उसकी आखिरी छड़ी सेवा होगी। मृतक कपड़े की दुकान पर काम करता था।