मेड़ता रोड में नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला
सूने मकान से ज्वेलरी-कैश चुरा ले गए चोर
CURATED BY – EJAZ AHMED USMANI | CITYCHIEFNEWS
(राजस्थान) मेड़ता रोड, मेड़ता रोड कस्बे में लगातार हो रही चोरियों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। कस्बे में आए दिन हो रही चोरियों से कस्बे वासी दहशत में है। मेड़ता रोड कस्बे में अब तक हुई चोरियों की घटना के दौरान अधिकतर आभूषण व नगद रुपए चोरी हुए हैं। शुक्रवार को कस्बे की कृष्णा नगर कॉलोनी में भी चोरी की घटना सामने आई है। मेड़ता रोड थाना क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी में सूने मकान में बदमाशों ने सेंध लगाई है। अज्ञात बदमाश घर से नगदी सहित सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के वक्त पीड़ित परिवार अपने पैतृक गांव बिलाड़ा गया हुआ था। वही परिवार के मुखिया कालूराम सरगरा की रेलवे में नौकरी होने के कारण अपनी ड्यूटी पर गए हुआ था। परिवार का मुखिया रेलवे में टीटीई के पद पर कार्यरत है।वापस लौटने पर चोरी का पता लगा। पीड़ित ने चोरी की शिकायत थाने में दी है।
परिवार का मुखिया कालूराम सरगरा ने पुलिस को बताया कि बताया की वो नवरात्र पर्व पर माता की पूजा करने हेतु एवं अपने पैतृक गांव में कुछ काम चल रहा है उसके कारण परिवार के लोग गांव बिलाड़ा गए थे। घर पर कोई नहीं था। मकान के मेन गेट व अंदर दो कमरों का ताला लगाया था।
इस दौरान पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने राशि को घर की लाइट जलते देखा तथा शुक्रवार को सुबह परिवार जनों को फोन पर बताया कि तुम्हारा मकान की लाइट रात को जल रही थी जिस पर परिवार जनों ने युवक को मकान की जानकारी लेने के लिए कहा जिस पर युवक ने देखा तो पूरे मकान में सामान बिखरा हुआ था जिसकी सूचना उसने तुरंत पीड़ित परिवार को दी। सूचना पाकर परिवार के लोग वहां पर पहुंचे तो देखा कि घर में रखे सोने चांदी के जेवरात तथा एक लाख रुपए नगद रखी हुई राशि चोर चुरा कर ले गए हैं।
परिवार ने बताया कि चोर₹100000 नकद, 5 तोला सोने की रखड़ी सैट, सोने के टॉप्स,8 तोला चांदी की पायजेब तथा सोने की अंगूठी सहित काफी सामान चुरा कर ले गए हैं। मेड़ता रोड पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।