बड़वानी में अंजड तहसील के ग्राम बादरकच्छ में बढ़ती कच्ची दारू की समस्या
भूतपूर्व विधायकों की भागीदारी के बावजूद, शराब मुक्त नहीं हो सका बादरकच गांव
Curated By – RAVI SHIMLE | CITYCHIEFNEWS
बड़वानी, अंजड तहसील के ग्राम बादरकच्छ में भारी मात्रा में कच्ची दारू के ड्रम एवम बड़ी मात्रा में महुआ नस्ट किया गया और करीबन 150 लीटर कच्ची दारू जप्त की गई और मौके से आरोपी फरार हो गए अधिकारियो के द्वारा बताया गया है की इसके पहले भी इस गांव कई बार कच्ची दारू पकड़ी गई और नष्ट की गई है और जब भी यहां दबिश दी जाती है तो मौके से आरोपी फरार हो जाते है, बताया जाता है की इस गांव से बीजेपी के भूतपूर्व विधायक, सांसद और अभी आने समय में भी भागीदारी रखने वाले है लेकिन इसके बावजूद भी शराब मुक्त गांव नही बन सका इस गांव में बच्चे बूढ़े सभीको दारू की लत लग चुकी है धीरे धीरे बडवानी जिले में नंबर वन पर बादरकच का नाम कच्ची दारू के अड्डे में लिखा जायेगा।