पूर्व में हुआ तालाब गहरीकरण घोटाला की हो जाँच
नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जांच कर कार्यवाही की मांग की
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWSगोहपारू, स्थानीय ग्राम पंचायत लेदरा में तालाब के गहरीकरण में सचिव इंजीनियर और सरपंच द्वारा घोटाला का मामला सामने आया है जो बीते दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेड हो रहा है दरअसल जारी सोशल मीडिया पर विडियो मे स्थानीय नागरिक जिनका घर ठीक तालाब के सामने है इस गहरीकरण के नाम पर किए गए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाएं गए हैं, गहरीकरण कार्य मनरेगा के तहत ग्रामीण मजदूरो से ना करा कर जेसीबी द्वारा कराया गया और पूरी तरह से काम पूरा नहीं किया गया, इतना ही नहीं कार्य से ज्यादा राशि ग्राम पंचायत द्वारा निकाल ली गई काम पूरा ना होने के कारण तालाब में पानी नहीं है जिस कारण से ग्रामवासियों और ग्रामीणों के पालतू मवेशियों तक को उसका उचित लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा। मामले में नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जांच कर कार्यवाही की मांग की गई है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड