पेस्टीसाइड विक्रेता ने कंपनी के एक एमआर पर दुकान में रखा चार लाख रूपए से भरा बैग चोरी करने का लगाया आरोप
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की शुरू की जांच
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, पेस्टीसाइड विक्रेता ने कंपनी के एक एमआर पर दुकान में रखा चार लाख रूपए से भरा बैग चोरी कर लेने का आरोप लगाया है। गांव कुलसत निवासी गोविंद त्यागी ने पुलिस को बताया कि देवबंद में नूरपुर तिराहे पर उसकी पेस्टीसाइड की दुकान है। बीते दिन वह अपने घर से दवाई का भुगतान करने के लिए बैग में चार लाख रूपए लेकर आया था। बैग को उसने दुकान में बने काउंटर के अंदर रख दिया था। कुछ देर बाद ही कंपनी का एक एमआर दुकान पर आया जो करीब तीन घंटे वहां रहा। दोपहर में जब वह खाना लेने के लिए बाहर गया तो आरोप है कि एमआर ने मौका पाकर बैग काउंटर से चोरी कर लिया और चला गया। जब वह दुकान पर पहुंचा तो बैग उसे वहां नहीं मिला। जब उसने एमआर को फोन किया तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। गोविंद त्यागी ने एमआर पर रूपयों का बैग चोरो करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा र`ही है।