शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना पर अब तक नहीं हुए सुलवाई
मृतिका के पति ने पुलिस से मांगा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी, दिया उग्र आंदोलन करने की धमकी
शिवपुरी, शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में बीते 10 अक्टूबर 2023 को अज्ञात आरोपीयों ने घर में घुसकर चायना शर्मा नामक महिला के साथ लूटपाट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी। बैराड़ पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर कई आरोपीयों को उठाया परंतु उसके बाद संदेहियों को छोड़ दिया। इस घटना के आरोपियों को पुलिस के द्वारा अभी तक नहीं गिरफ्तार किया गया जिससे क्षुब्ध होकर मृतिका के पति अजय शर्मा ने आज शिवपुरी एसपी ऑफिस पहुंच कर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया को आवेदन देकर लूट और हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की मृतिका के पति अजय शर्मा के अनुसार आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं पुलिस ने अगर 7 दिन के अंदर इस बेरहमी से किए गए हत्या काण्ड का खुलासा नहीं किया तो पूरा ब्राह्मण समाज और बैराड़ क्षेत्र बाजार बंद कर थाने के आगे उग्र आंदोलन करेगा। जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।