गांव-चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए विधायक
सम्पूर्ण शाजापुर विधानसभा क्षेत्र में अभियान की हुई शुरुआत
Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर। पूर्व मंत्री और शाजापुर विधायक हुकुमसिंह कराड़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी 250 से अधिक गांव में लोगों से रुबरू होने के लिए विधायक की गांव-चौपाल यात्रा का शुभारंभ किया। देवरी माताजी गांव में माता की पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया।
इस अभियान में विधायक श्री कराड़ा ने समस्त ग्रामीणों से प्रत्यक्ष रूप से चर्चा की। इस दौरान विधायक द्वारा लोगों की समस्याओं का मौके पर ही हरसंभव निराकरण भी किया। साथ ही सुझाव भी लिए। देवरी माताजी गांव में टीन शेड निर्माण के लिए विधायक श्री कराड़ा ने 25 लाख रू. देने की घोषणा चौपाल कार्यक्रम के दौरान की। उल्लेखनीय है की इस अभियान में कांग्रेस संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य एवं पदाधिकारी दूसरे दिन संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के घर-घर में दस्तक देकर भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य से भी लोगो को अवगत करा रहे है। यह अभियान कार्यक्रम सम्पूर्ण शाजापुर विधानसभा क्षेत्र में देवरी माताजी गांव से आरंभ किया गया। गांव-चौपाल अभियान में प्रमुख रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजबसिंह पंवार, मीडिया समन्वयक शिवपालसिंह चौहान, बद्रीलाल भलोट, जनपद अध्यक्ष शरद शिवहरे, मोतीसिंह कराड़ा, अमरसिंह बकानी, राजकुमार कराड़ा, अमित गुप्ता, अंशुल हुरकट, जगदीश पाटीदार, कालूसिंह कुंडला, असलम शाह, अर्जुनसिंह देवरी माताजी, हुकुमसिंह बडोनी, राजेंद्रसिंह नागझिरी, बाबूलाल पंचोली बीजाना, जगदीश कबूलपुर, करणसिंह नायक जलोदा, गोविंद नागर दुपाड़ा, कुमेरसिंह लसूड़ीया, सीताराम बकानी, कुमेरसिंह सारसी, मनोहरसिंह कुमड़ी सहित आसपास गांवों के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।