Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, रुपयों से भरा बैग लेकर बाइक पर शाजापुर आ रहे सतगांव सोसायटी के सेल्समैन को पीछे से बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने टक्कर मारकर रूपयों से भरा झोला छुड़ा लिया। सेल्समैन ने उनसे झोला लेने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाश बाइक से भाग गए।

घटना गुरूवार शाम की है। जब सेल्समैन सज्जनसिंह झोले में 3 लाख 27 हजार रुपए लेकर शाजापुर लालघाटी स्थित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा में जमा करने आ रहा था। इसी बीच सतगांव गौशाला के आगे घटना घटित हुई। जिसकी शिकायत लेकर वह कोतवाली पहुंचा। इसके बाद मामला लालघाटी और कोतवाली के बीच उलझता रहा। कोतवाली और लालघाटी थाने के टीआई पहले तो एक दूसरे के क्षेत्र का मामला बताते रहे, उसके बाद शाम 7 बजे बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया।

रोज पैसे लेकर आता था सेल्समेन, इसी का उठाया फायदा

सेल्समैन प्रतिदिन सोसायटी में जमा किसानों की रकम जमा करने के लिए शाजापुर आता था। बदमाशों ने इसी बात का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। कोतवाली थाना प्रभारी एके शेषा ने बताया पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। टीआई एके शेषा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा मुखबिर तंत्र को भी अलर्ट किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।