Curated by- BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित न्यायाधीश के शासकीय आवास को रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया और खिड़की की ग्रिल तोडक़र घर में प्रवेश करते हुए अलमारी का दरवाजा तोडक़र गुल्लक और पर्स में रखे हजारों रुपए उड़ा दिए। वारदात के वक्त न्यायधीश और उनका परिवार शाजापुर शहर से बाहर गया हुआ था। सोमवार को परिवार जब लौटा तो वारदात की जानकारी लगी, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसडीओपी दीपा डोडवे, कोतवाली टीआई अवधेश शेषा ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया।