मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 01 नवम्बर का मुख्य समारोह 03 नवम्बर को होगा
03 नवम्बर को प्रात: 08 बजे निर्माण श्रमिकों के साथ कार्यक्रम होगा आयोजित
धीरज कुमार अहीरवाल | सिटी चीफ
दमोह, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह 01 नवम्बर 2024 को आयोजित किये जाने की तैयारियों के संबंध में बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह आयोजित किये जाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन 03 नवम्बर को शाम 04 बजे से कलेक्टर कार्यालय दमोह के प्रांगण में किया जायेगा। जिसमें सभी कार्यालय प्रमुख तथा उनके अधीनस्थ अधिकारी तथा कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थिति रहेंगे। जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विजन डाक्यूमेंट 2030 तथा दमोह की सांस्कृतिक विरासत पुस्तक का विमोचन होगा, जिसका संपूर्ण दायित्व प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन का होगा।
कलेक्टर ने कहा कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण तथा सलामी की संपूर्ण व्यवस्था पुलिस विभाग की होगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में आर्गेनिक हॉट का आयोजन किया जायेगा, जिसका संपूर्ण दायित्व उपसंचालक कृषि तथा किसान कल्याण विभाग दमोह का होगा, जो अन्य विभागों से समन्वय कर आर्गेनिक हाट का आयोजन करायेगे।
उन्होंने कहा जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण स्कूल शिक्षा विभाग दमोह द्वारा किया जायेगा। जिला स्तर पर 01 नवम्बर 2024 को शाम 6 बजे कीर्ति स्तंभ पर दीपोत्सव, रंगोली एवं मध्यप्रदेश गान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम सभी विकासंखण्ड मुख्यालयों पर भी आयोजित किये जायें। दीपोत्सव कार्यक्रम में लगने वाले दीपकों का क्रय स्व-सहायता समूह से ही किया जाये। यह कार्यवाही जिला शिक्षा अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग दमोह, जनअभियान परिषद, आजीविका मिशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त जिला दमोह तथा समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद द्वारा की जायेगी।
जिला स्तर पर 02 नवम्बर 2024 को शाम 5 बजे बेलाताल में दीपोत्सव, रंगोली एवं मध्यप्रदेश गान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में लगने वाले दीपकों का क्रय स्व- सहायता समूह से ही किया जायें। जिले की सभी गौशालाओं में गोर्वधन पूजा का आयोजन 02 नवम्बर 2024 को किया जायेगा, जिला स्तरीय कार्यक्रम एकलव्य गौशाला ग्राम कौरासा में प्रात: 11 बजे से किया जायेगा।
जिला स्तर पर 03 नवम्बर 2024 को प्रात: 08 बजे निर्माण श्रमिकों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यवाही श्रमपदाधिकारी, जनअभियान परिषद द्वारा की जायेगी, 01 नवम्बर 2024 को घंटाघर पर रोशनी की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा कराई जायेगी।