CURATED BY – CHANDNA KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

शिवहर, शिवहर सरोजा सीताराम राजकीय सदर अस्पताल में मरीजों के सुविधा के लिए लगा लिफ्ट बंद रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । इस मसले पर शिवहर के आरटीआई कार्यकर्ता मुकुन्द प्रकाश मिश्र द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत सरोजा सीताराम सदर अस्पताल, शिवहर में लगा लिफ्ट चालू करने के सम्बन्ध में परिवाद दायर किया गया है। 
उक्त के आलोक में ज्ञापांक- 40311-19539 दिनांक-24.04.2024 द्वारा सिविल सर्जन, शिवहर को नोटिस निर्गत किया गया। इस परिवाद की सुनवाई दिनांक- 03.05.2024 एवं 16.05.2024 को की गई।
 दिनांक- 03.05.2024 को परिवादी उपस्थित ।
सिविल सर्जन, शिवहर के प्रतिनिधि डॉ० अरुण कुमार सिन्हा उपस्थित असैनिक शल्य चिकित्सक-सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, शिवहर ने अपने पत्रांक- 244 दिनांक- 03.05.2024 द्वारा प्रतिवेदित किया है कि परिवाद के सम्बन्ध में कहना है कि 01. सरोजा सीताराम सदर अस्पताल, शिवहर में लगा लिफ्ट संचालित एवं चालू है।
02. लीवर संचालन हेतु, लिवर मैन संबंधित को देना था, जो अबतक नहीं उपलब्ध कराया गया है। 03. संबंधित एजेंसी को लिवर मैंन उपलब्ध कराने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। लिवर मैंन उपलब्ध होते ही सुचारू रूप से लिवर संचालित होना शुरू हो जाएगा।
उक्त प्रतिवेदन का अवलोकन किया गया। लोक प्राधिकार का प्रतिवेदन स्पष्ट नहीं है। लोक प्राधिकार के प्रतिवेदन के अनुसार लिफ्ट चालू स्थिति में है। जनता के सुविधा के लिए लिफ्ट चालक का वैकल्पिक व्यवस्था किया जाना चाहिए था, जो नहीं किया गया है। साथ ही संबंधित कम्पनी के द्वारा लिफ्ट मैंन की व्यवस्था नहीं की गई है इस सम्बन्ध में आपके द्वारा कौन सी कार्रवाई की गई जो प्रतिवेदन में स्पष्ट नहीं है।
लोक प्राधिकार को निदेश दिया गया कि अगली तिथि को स्पष्ट प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
वाद की अगली सुनवाई दिनांक- 16.05.2024 को समय 11.00 बजे पूर्वाहन में निर्धारित की गई आज सुनवाई के समय परिवादी अनुपस्थित असेनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, शिवहर के प्रतिनिधि डॉ० सुरेश राम, गैर संचारी रो पदाधिकारी, शिवहर उपस्थित असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, शिवहर ने अपने पत्रांक- 271 दिनांक- 15.05.2024 द्वारा प्रतिवेदित किया है कि उपाधिक्षक, सरोजा सीताराम सदर अस्पताल, शिवहर ने अपने पत्रांक-256 दिनांक- 15.05.2024 द्वारा प्रतिवेदन दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि लिफ्ट संचालक कम्पनी FRAXIKSON ELFVATOR & ESCALATOR INDUSTRIES KOLKATA BRANCH को पत्र प्रेषित किया गया था जिसके अनुपालन में कम्पनी के प्रतिनिधि दिनांक-10.05.2024 को अस्पताल आकर लिफ्ट का निरीक्षण किया गया और उन्होने सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के लिए पन्द्रह दिन का समय मांगा गया है।
इस संबंध में कम्पनी से लगातार संपर्क किया जा रहा है, कम्पनी द्वारा लिफ्ट मैन जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। उसके उपरांत लिफ्ट पूर्ण रूपेण कार्य करना शुरू हो जाएगा। बर्तमान में जो लिफ्ट है वह बैकल्पिक व्यवस्था के तहत चालु है। 
उक्त प्रतिवेदन का अवलोकन किया गया तथा परिवादी को दूरभाष के माध्यम से प्रतिवेदन से अवगत कराया गया। असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, शिवहर के प्रतिवेदन के आलोक में वाद को स्वीकृत करते हुए निष्पादित किया गया है।