आपके द्वारा दिया जा रहा अपार प्यार ही मेरी जीत का संकेत है- कुलदीप मोहनसिंह बुन्देला
मेरे भी दरवाजे आपके के लिए चौबीस घंटे खुले रहगे ये मै वचन देता हु
CURATED BY – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, कुलदीप मोहनसिंह बुन्देला के जनसंपर्क का कारंवा दिनो दिन बडता ही जा रहा है मंगलवार को बुन्देला द्वारा ग्राम उमरिया, बगोदा,बकसाना,बिचौली,चम्बल, बडौदा, निजामपुरा, छोटा निजामपुरा, कराडिया,नयापुरा, सैजवानी,एकलदूना, नारायणपुरा मे जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क मे सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण साथ थे। जनसंपर्क मे जगह जगह बुन्देला को साफे बांधे जा रहे,पुष्पमाला पहनाई जा रही और फलो से तोला जा रहा है।बुन्देला का चुनाव चिन्ह केक होने के कारण जिस गांव मे जनसंपर्क पर जा रहे वहां केक कटवाकर स्वागत किया जा रहा है।एक सभा को संबोधित करते हुए बुन्देला ने कहा की आपके द्वारा मुझे जो प्यार दिया जा रहा है वो ही मेरी विजय होने के संकेत है । और मै भी आपको वचन देता हु मेरे दरवाजे चौबीस घंटे आपके लिए खुले रहेंगे।इस अवसर पर धार नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष पर्वत सिंह चौहान, कुलदीप सिंह डंग, नरेन्द्र बुन्देला, बहादुर बुन्देला, कमल राठौड़, मनीष लववंशी, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।