25 नवंबर से छह दिसंबर तक चलने वाले मिजिल्स रुबेला (खसरा) जांच टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू की
एसडीएम ने अभियान की सफलता को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
Deoband (Saharanpur). The health department has started preparations for the Measles Rubella (Khasra) test and vaccination campaign to be held from 25 November to 6 December. SDM Deoband Deepak Kumar held a meeting with the officials of various departments regarding the success of the campaign and gave necessary guidelines. During this, a tehsil level task force was also formed. In a meeting held at the Sub-Divisional Magistrate's office, SDM Deepak Kumar said that during the campaign period, special efforts will be made to immunize children up to five years of age who have missed one or two doses of Measles Rubella. He learned about the preparations for the campaign from the departmental officials. CHC Superintendent Dr. Ajay Tyagi told the SDM that the number of families refusing vaccination is 27 in the urban area and 22 in the rural area. Food and Sanitation Inspector Popin Kumar from Nagar Palika and ADO (Panchayat) Anil Kumar and Supply Inspector Rupal Rani from Gramaan area have been given the responsibility to assist in the vaccination to be done in the urban area. SDM Deepak Kumar directed that everyone should work in mutual coordination for the success of the campaign. On this occasion, Devendra Kumar, Motilal from CHC, Mansoor Ali from Nagal CHC, Sheshnath Pandey, CDPO Kamlesh Kumari and BMC Mamta from UNICEF were present.
देवबंद (सहारनपुर)। 25 नवंबर से छह दिसंबर तक चलने वाले मिजिल्स रुबेला (खसरा) जांच टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। एसडीएम देवबंद दीपक कुमार ने अभियान की सफलता को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान तहसील स्तरीय टास्क फोर्स का भी गठन किया गया।उपजिलाधिकारी कार्यालय में हुई बैठक में एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि अभियान की अवधि में विशेष प्रयास कर मीजिल्स रुबेला की एक व दो डोज से छूटे पांच वर्ष तक के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अभियान की तैयारी के बारे में जाना। सीएचसी अधीक्षक डा. अजय त्यागी ने एसडीएम को बताया कि टीकाकरण से इंकार करने वाले परिवारों की संख्या शहरी क्षेत्र में 27 और ग्रामीण क्षेत्र में 22 है। शहरी क्षेत्र में होने वाले टीकाकरण में सहयोग के लिए नगर पालिका से खाद्य एवं सफाई निरीक्षक पोपिन कुमार तथा ग्रीमाण क्षेत्र से एडीओ (पंचायत) अनिल कुमार व आपूर्ति निरीक्षक रूपल रानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम दीपक कुमार ने निर्देशित किया कि अभियान की सफलता के लिए सभी आपसी तालमेल के साथ काम करें। इस मौके पर सीएचसी से देवेंद्र कुमार, मोतीलाल, नागल सीएचसी से मंसूर अली, शेषनाथ पांडेय, सीडीपीओ कमलेश कुमारी व यूनिसेफ से बीएमसी ममता आदि मौजूद रहे।