बंगाल मे भारतीय जनता पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ सत्ता चलाना नहीं
बल्कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा कम करके स्थिरता और भरोसा बनाना होगा
नई दिल्ली, सुवेंन्दु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ सत्ता चलाना नहीं, बल्कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा कम करके स्थिरता और भरोसा बनाना होगा हालिया चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की और पहली बार राज्य में अपनी सरकार बनाई। बीजेपी की आगे की रणनीति कुछ बड़े बिंदुओं पर केंद्रित रह सकती है। सबसे पहले कानून-व्यवस्था पर फोकस चूकि बंगाल लंबे समय से चुनावी हिंसा और राजनीतिक टकराव के लिए चर्चा में रहा है नई सरकार पुलिस प्रशासन को मजबूत करके “राजनीतिक बदले” की छवि से बचने की कोशिश करना चाहिये अगर ये निष्पक्ष कार्रवाई दिखती है तो शांति का माहौल बनने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा हिंदुत्व व बंगाली अस्मिता का संतुलन बनाये रखना होगा क्यू कि बीजेपी अब सिर्फ बाहरी पार्टी की छवि से बाहर निकलकर “बंगाल की अपनी बीजेपी” बनाने की कोशिश करना होंगी इसलिए स्थानीय बंगाली चेहरों, संस्कृति, भाषा और क्षेत्रीय मुद्दों को ज्यादा महत्व दिया जाना चाहिए। वहीं विकास और उद्योग औऱ नई सरकार के लिए रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा। निवेश, उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर, बंद पड़े कारखाने और आईटी सेक्टर पर जोर देकर बीजेपी सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि आर्थिक बदलाव भी ला सकती है। सीमा और सुरक्षा मुद्दे बांग्लादेश सीमा, घुसपैठ और तस्करी जैसे मुद्दों को बीजेपी पहले से उठाती रही है। केंद्र और राज्य के बेहतर समन्वय के जरिए इस पर कड़ी नीति बनाने से सफलता देखने को मिल सकती है। TMC कैडर राजनीति को तोड़ना बीजेपी की पहली कोशिश होना चाहिये पंचायत स्तर तक अपना संगठन मजबूत करना होगा क्योंकि बंगाल की राजनीति काफी हद तक बूथ और लोकल नेटवर्क पर टिकी रहती है। लेकिन शांति तभी संभव होगी जब विपक्ष को राजनीतिक दुश्मनी नहीं बल्कि लोकतांत्रिक प्रतिद्वंद्वी माना जाए कार्यकर्ताओं की हिंसा पर सभी दल नियंत्रण रखें प्रशासन निष्पक्ष दिखे और सरकार बदले की राजनीति से दूरी बनाए। अगर अमित शाह और सुवेंन्दु अधिकारी की जोड़ी विकास मजबूत प्रशासन का मॉडल पेश कर पाती है, तो बीजेपी बंगाल में लंबे समय तक अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर पायेगी। लेकिन अगर राजनीतिक ध्रुवीकरण और टकराव बढ़ता है, तो सरकार के लिए चुनौती भी उतनी ही बड़ी होगी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड