CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।डॉ0 दिनेश चन्द्र ने निर्देश दिये कि आमजन को यातायात के नियमों के बारे में बताएं जिससे होने वाली किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। स्कूलों में प्रतिदिन यातायात नियमों के बारे में बच्चों को जागरूक किया जाए। प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से यातायात के नियमों के प्रति आमजन को जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र ने निर्देश दिये कि जनपद में दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर संकेतक लगाएं और ब्लैक स्पॉट को दूर करने के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होने कहा कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिक कार्यवाही की जाए। सडकों पर अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं। हाईवे एवं सडक किनारे स्थापित विद्यालयों के बाहर यातायात संबंधी संकेतक लगाने के निर्देश दिए। डॉ0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि जनपद के चालकों, परिचालकों सहित अन्य सभी जनपदवासियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ बताते हुए उन्हे योजना से जोडा जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, सहायक सम्भागीय परवर्तन अधिकारी एम0पी0सिंह, एक्सईन पीडब्ल्यूडी धर्मेन्द्र कुमार एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।