CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल ने कहा कि यह व्यापार मंडल का स्वर्ण जयंती वर्ष चल रहा है। हम उन व्यापारी नेताओं को श्रद्धांजलि-पुष्पांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने व्यापारियों के संघर्ष में अपनी आहुति दी है। जिनके कारण आज व्यापारी सम्मान पा रहा है व उन्नति कर रहा है। सिंघल ने कहा की एकजुटता व संघर्ष से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने सभी व्यापारियों से व्यापार हित में सक्रिय योगदान करने का आहवान किया। नगर अध्यक्ष अश्वनी मित्तल, महामंत्री चौधरी सतवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष अरुण गुप्ता, नगर प्रभारी राजन छाबड़ा, नगर कोषाध्यक्ष वरियम खान ने कहा कि आज पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी याद आ रहे हैं जिनके अथक परिश्रम और संघर्ष के कारण आज शासन-प्रशासन में व्यापार मंडल को सम्मान मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अश्वनी मित्तल ने की एवं संचालन महामंत्री चौधरी सतवीर सिंह ने किया। इंडस्ट्रियल स्टेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, युवा महामंत्री विकास पुंडीर, युवा  कोषाध्यक्ष अंशुल वर्मा, पूर्व युवा अध्यक्ष अर्जुन सिंघल, अखिल जैन, विजय गिरधर, विजेश कंसल, अनुज गर्ग, राजकिशोर गुप्ता, अमित सोनी, नीरज जैन, मोहम्मद शाहिद आदि लोग उपस्थित रहे।