CURATED BY – HARMINDAR SINGH AVINASH | CITYCHIEFNEWS

धार्मिक सजा भुगत रहे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर सचखंड श्री हरविंदर साहब के बाहर  गोली चलाने की घटना के मामले में दर्ज की गई  एफ आई आर का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और अकाली दल बादल के लीडरशिप द्वारा लगातार हमलावर के खिलाफ दर्ज की गई है फिर सवाल उठाए जा रहे हैं बठिंडा में मेंबर पार्लियामेंट बीबा हरसिमरत कौर बादल के दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अकाली दल के बुलारे परमबस बंटी रोमाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान ने अकाली दल के प्रधान सरदार सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की साजिश से पर्दा पाने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज करके कवरअप मुहिम शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि एफ आई आर में बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकवादी को संगत का मेंबर बताया गया है और पूरी घटना को छुपाने के लिए इसको हवाई फायर का नाम दिया गया है। एफ आई आर को रद्द करते हुए इसको एक चालाकी भरी मुहिम करार दिया जिसका मकसद हमलावर की पुषतपनाही  करने वाले पंजाब पुलिस अफसर की भूमिका पर पर्दा डालना है। उन्होंने कहा कि अब स्पष्ट हो गया है कि आप सरकार संजमी लीडरशिप को खत्म करने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तो पूरा जोर लगा दिया है कि सरदार सुखबीर सिंह बादल को खत्म करने की गहरी साजिश का सच कभी बाहर ही ना आ सके। 

इस  हमले की हाईकोर्ट की निगरानी में निरपक्ष जांच की मांग करते हुए सीनियर नेता सरदार विक्रम सिंह मजीठिया द्वारा निरंतर की जा रही ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रगटाया तोखला सच्च साबित हुआहै। सरदार मजीठिया ने बताया कि कैसे एसपी हरपाल सिंह रंधावा में हमलावर के साथ मुलाकात की ओर बातचीत की और 3 दिसंबर को श्री दरबार साहिब परिसर में उसके साथ विचार चर्चा भी की। सीसीटीवी कैमरा फुटेज द्वारा यह स्पष्ट हो गया था कि हमलावर नारायण सिंह चौड़ा ने 9 एमएम की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ सरदार सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने से पहले 3 दिन तक के श्री दरबार साहिब परिसर में पूरी रेकी की। उन्होंने कहा कि इस हमले को संगत के एक मेंबर के द्वारा अचानक किया गया हमला बताना न्याय का मजाक उड़ाना है। 


कैसे अमृतसर पुलिस पर इसके कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने हमले के बाद पूरा जोर लगाकर यह प्रभाव देने का प्रयास किया कि यह सरदार बादल प्रति हमदर्दी लेने के लिए खुद करवाया गया हमला है। उन्होंने कहा कि भले ही इन दावों का खंडन हुआ और यह झूठ भी साबित हुए परंतु आप सरकार अब एक पुराने अपराधी जिसका राष्ट्रीय विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का रिकॉर्ड है को संगत का मेंबर बता रही है। 

अकाली नेता ने स्पष्ट किया कि यह काली दल यह झूठ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने कहा कि हमें इस साजिश को बेनकाब करने के लिए अपने पास सभी विकलप का प्रयोग करेंगे।