Madhya Pradesh
रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी की बैठक 01 फरवरी को करी गयी आयोजित
कलेक्टर सुश्री बाफना - शाजापुर जिला चिकित्सालय में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं मिलना चाहिये
शाजापुर, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी की बैठक 01 फरवरी 2024 को सायं 04 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
बैठक में पूर्व की बैठक 16 सितम्बर 2023 के पालन प्रतिवेदन, रोगी कल्याण समिति की आय-व्यय का अनुमोदन (01 सितम्बर 2023 से 31 जनवरी 2024), रोगी कल्याण समिति की आय बढाने, दुकान किराया वसूली, जिला चिकित्सालय में पेयजल के लिए दो आरओ मशीन एवं दो बड़े वॉटर कुलर लगवाने, शासकीय जिला चिकित्सालय के लिये केंटिन स्थान का चयन एवं जिला चिकित्सालय में लघु मरम्मत कार्यो की समीक्षा सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी।