कटनी में कोतवाली थाना प्रभारी की सतर्कता व सूझबूझ से नही जल सका केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला का पुतला
विवादित बयान से क्षत्रिय समाज अक्रोशित किया जोरदार प्रदर्शन
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला द्वारा विगत दिनों दिए गए एक विवादित बयान ने पूरे देश के क्षत्रिय समाज को आंदोलित कर दिया है। विवादित बयान से नाराज जिले के क्षत्रिय समाज ने मिशन चौक में रोड जाम कर जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्रीय मंत्री रूपाला के बैनर को पैरों तले रौंदा। केंद्रीय मंत्री के पुतले जब आंदोलनकारी ने आग लगाने की कोशिश की इसी दौरान कोतवाली पुलिस व प्रभारी आशीष शर्मा की सतर्कता व सूझबूझ से पुतला नही जलाया जा सका। आंदोलन की खबर लगते ही कोतवाली थाना प्रभारी अग्निशामक दल व पुलिस बल सहित मिशीन चौक पहुँच गए। इसी दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए क्षत्रिय समाज के लोगों ने गृहमंत्री के नाम नायब तहसीलदार शिव भूषण सिंह को ज्ञापन सौंपा है।
उल्लेखनीय हैं विगत 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री व राजकोट के भाजपा सांसद प्रत्याशी पुरुषोत्तम रुपाला का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे दलित समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह कहते दिखाई पड़ रहे थे कि हमारे देश पर अंग्रेजों ने भी राज किया और अन्य लोगों ने भी। क्षत्रिय महाराजाओं ने विदेशी आक्रांताओं के सामने झुक कर उनसे रोटी और बेटी का रिश्ता कायम किया। पुरुषोत्तम रुपाला के इस बयान ने सभी क्षत्रिय समाज को आंदोलित कर दिया है। इसी बात से नाराज होकर जिले के क्षत्रिय समाज ने विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए रूपाला को भाजपा से निष्कासित करने की मांग की है। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि यदि उन्हें भाजपा से निष्कासित नहीं किया जाता तो क्षत्रिय समाज बीजेपी के विरोध में मतदान करेगा।