CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, जिलाधिकारी  मनीष बंसल द्वारा दि किसान को-आपरेटिव शुगर फैक्ट्री लि0 सरसावा के पेराई सत्र का शुभारम्भ फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ चैन में गन्ना डालकर किया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने चीनी मिल प्रबन्धक और गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना किसानों को मिल परिसर में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कृषक बंधुओं का आवाहन करते हुए कहा कि पराली और गन्ने की पत्ती को ना जलाएं। इस अवसर पर विधायक नकुड़ प्रतिनिधि विकेश चौधरी, उपजिलाधिकारी नकुड श्रीमती संगीता राघव, प्रमोद राणा, अध्यक्ष गन्ना विकास समिति सरसावा डा० प्रीतम सिंह, प्रधान प्रबन्धक, सभी संचालकगण, अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण सहित कृषक बंधु उपस्थित रहे।