नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के नए भवन का 28 मई को उद्घाटन करेंगे। लोकसभा सचिवालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक नए संसद भवन के निर्माण का काम पूरा होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पीएम मोदी से इसके लोकार्पण का आग्रह किया था। पीएम मोदी ने 28 मई को लोकार्पण के लिए स्वीकृति दी है। इसके साथ ही अब संसद को अपना नया भवन मिल जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में इस नए नए संसद भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास किया था। करीब 971 करोड़ रुपये की लागत सेइसे अक्टूबर 2022 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया था।