CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

देवबंद, दरबार साहिब अमृतसर व अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन कर लौटी नूरपुर बिजनौर की संगत का देवबंद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान गुरूद्वारा साहिब जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से गूंज उठा। गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि नूरपूर से प्रत्येक वर्ष संगत को निःशुल्क धार्मिक यात्रा करा रहे जत्थेदार वरयाम सिंह राजू की सेवा बेमिसाल है। उन्होंने देवबंद की संगत को सेवा का अवसर देने के लिए नूरपुर
 की संगत का आभार जताया। जत्थेदार वरयाम सिंह राजू ने देवबंद कमेटी का आभार जताते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष सावन माह में नूरपुर से दो बसों में संगत को दरबार साहिब के दर्शन कराए जाते है। गुरू महाराज अपने आप ही ये सेवा ले रहे है। अरदास उपरांत गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। इस दौरान श्याम लाल भारती, चंद्रदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह उप्पल, सचिन छाबड़ा, हरविंदर सिंह बेदी, राजपाल सिंह, अजय निझारा, जसबीर सिंह, हरजीत सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अमरजीत सिंह, गुरजोत सिंह आदि मौजूद रहे।