पॉलिटेक्निक कॉलेज के 24 बच्चों को कंपनी ने जॉब के लिए सिलेक्ट किया
राजकीय पॉलिटेक्निक शिवहर के 24 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
शिवहर, विज्ञान प्रावैधिकी व तकनीकी शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राजकीय पॉलिटेक्निक शिवहर में कृष्णा मारुति लिमिटेड गुजरात की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया । इसमें विभिन्न विभाग के 24 छात्रों का चयन कैंपस में आयोजित साक्षात्कार के माध्यम से किया गया।
प्राचार्य डॉ. के .के. सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सतत परिश्रम से कुछ भी असंभव नहीं है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रभारी प्रो.प्रशांत कुमार ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में और भी कंपनियों को कैंपस में आने का आमंत्रण दिया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. के . के .सिंह ,ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रो. प्रशांत कुमार एवम कंपनी के HR के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। मंच संचालन इलेक्ट्रॉनिक विभागाध्यक्ष प्रो. मनीकंचन द्वारा किया गया।
बताया गया है कि 24 सिलेक्ट बच्चे सीधे पॉलिटेक्निक कॉलेज से निकलकर नौकरी करेंगे ।छठे सेमेस्टर जून में समाप्त हो रहा है, जैसे ही सेमेस्टर समाप्त होगा वैसे ही कंपनी में वे नौकरी ज्वाइन करने चले जाएंगे ।शुरुआती दौर में 17100 की मासिक भुगतान मिलेगी।