प्रधानमंत्री की सहारनपुर रैली में बिखरे देवबंद के द दून वैली पब्लिक स्कूल की रंगोली के रंग
द दून वैली पब्लिक स्कूल की टीम ने 400 फीट में फूलों से शानदार रंगोली बनाकर शीर्ष पदाधिकारियों एवं सामान्य जन मानस से प्रशंसा प्राप्त की
.CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद | सहारनपुर, द दून वैली पब्लिक स्कूल के कला विभाग की टीम द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सहारनपुर रैली में उनके अभिनंदन के लिये विशाल मनमोहक रंगोली का निर्माण किया गया। सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग न्यास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में मोदी जी के अभिनन्दन एवं रैली की साज-सज्जा के लिये द दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबन्द की कला विभाग की टीम को आमंत्रित किया गया था। जहां पहुंचकर द दून वैली पब्लिक स्कूल की टीम ने 400 फीट में फूलों से शानदार रंगोली बनाकर शीर्ष पदाधिकारियों एवं सामान्य जन मानस से प्रशंसा प्राप्त की। कला विभाग के प्रमुख प्रशान्त पदम त्रिपाठी की देखरेख व सुमन राज के नेतृत्व में अध्यापिका रेनू शर्मा, श्रेया शर्मा, शिवांगी, निकिता, खुशबू, साक्षी, काजल, श्रुति इत्यादि ने स्कूल की छात्राओं व्यंजना एवं अंशिका राणा के साथ शानदार रंगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया ।स्कूल के चैयरमेन राजकिशोर गुप्ता व प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने स्कूल की कला विभाग की टीम के शानदार प्रदर्शन पर सभी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये बधाई दी।