CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, नगर विधायक राजीव गुंबर ने एसबीडी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। इस दौरान वार्ड में न तो पानी की व्यवस्था ठीक मिली और न ही शौचालय की। इस पर विधायक राजीव गुंबर ने नाराजगी जताई। नगर विधायक राजीव गुंबर सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां मरीजों से बात की। वार्ड में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई। जनरल वार्ड में भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। शौचालयों में साफ-सफाई नहीं होने और वाटर पंप की मोटर चालू नहीं होने पर नाराज हुए। जिस पर विधायक ने प्रमुख अधीक्षक को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वाटर कूलर को ठीक कराया जाए। रजिस्ट्रेशन के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। प्रिंटर खराब मिला। पर्ची के लिए मरीज धूप में खड़े मिले। उनके लिए धूप से बचाव के लिए टेंट लगवाने के निर्देश दिए। इसके बाद वह टीबी अस्पताल पहुंचे। यहां अस्पताल के पीछे की तरफ कूड़ा मिला। जिसे उठवाने के लिए कहा गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रामानंद, भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।