CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी के कुठला थाना क्षेत्र में 19 दिसंबर की रात्रि ग्राम जटवारा में हुए बर्खास्त पुलिसकर्मी की हत्याकांड के मामले का कुठला पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बर्खास्त पुलिसकर्मी की हत्या ग्राम के ही एक युवक ने आपसी विवाद के कारण की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा एवं आरोपी को पकड़ लिया है।
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने इस हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि कुठला थाना क्षेत्र स्थित पटवारा ग्राम निवासी बर्खास्त सिपाही कमलेश शर्मा के अंधे हत्याकांड का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है। कुठला पुलिस ने एक दिन में ही इस अंधे हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए हत्यारे युवक को  गिरफ्त में ले लिया है। जिसका नाम बट्टू उर्फ बबलू भूमिया है। कटनी कप्तान अभिजीत रंजन ने बताया कि 20 दिसंबर 2024 को ग्राम जटवारा में एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना प्राप्त होने पर कुठला पुलिस मौके पर पहुँची थी जहाँ पर मृत व्यक्ति कमलेश शर्मा को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाकर हत्या करने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। जिसके पश्चात कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के द्वारा अपनी टीम के साथ संदेहियों से पूंछतांछ की गई। पूंछतांछ के दौरान संदेही बिट्टू उर्फ बबलू ने बताया कि 19 दिसंबर को रात 8 बजे मृतक बर्खास्त पुलिस कर्मी लाला उर्फ कमलेश शर्मा से आरोपी बिट्टू उर्फ बबलू भूमिया का झगड़ा हो गया था। इसी बात को लेकर रात्रि करीब 11 बजे मृतक कमलेश शर्मा जब शिव मंदिर के चबूतरा पर बैठा था,तभी आरोपी डण्डा लेकर चबूतरे पर गया और लगातार डण्डे से प्रहार करके उसे मारडाला। आरोपी बबलू भूमिया ने खून लगा डण्डा व घटना के वक्त पहने हुये कपड़े अपने घर में घुपाकर रख दिया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि ग्राम जटवारा स्थित घटनास्थल बीच बस्ती में होने के कारण यह अंधा हत्याकाण्ड पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण था। पुलिस ने बड़ी ही सूझ-बूझ से इसे सुलझा लिया। हत्यारा पेशे से पल्लेदारी करता था। वही मृतक जो भी बालाघाट में जिले में पुलिस आरक्षक के रूप में नोकरी कर रहा था लेकिन उसे किसी बड़ी गलती की वजह से बर्खास्त कर दिया गया था। जब से ही वह कटनी जिले के जटवारा ग्राम में रहता था। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक कमलेश उर्फ लाला शर्मा शराब के नशे में ग्रामीणों को परेशान भी प्रतिदिन करता था और 19 तारीख को भी हत्यारे युवक बबलू भूमिया से भी बात विवाद और गाली  गुप्तार भी हुआ था जिसके चलते आक्रोशित हो हत्यारे युवक बबलू दहिया ने रात्रि के दौरान बर्खास्त पुलिस कर्मी की डंडे से पीड़ित कर हत्या कर दी थी।