CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, जिले के बनवार क्षेत्र के ग्राम झरौली से एक अति प्राचीन पाषाण प्रतिमा लगभग 6 अवशेषों में दमोह भेजी गई। राजस्व विभाग की टीम और स्थानीय सरपंच के द्वारा मूर्ति के 6 भाग रानी दुर्गावती पुरातत्व संग्रहालय भेजे गए। ज्ञात हो कि कल कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ग्राम झरौली के भ्रमण पर गये थे, यहां के ग्रामीणजनों ने मूर्ति संरक्षण की बात कही थी।

रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय के डॉ सुरेंद्र चौरसिया ने बताया यह मूर्ति प्राचीन है। प्रथम दृष्टया यह वराह की प्रतिमा प्रतीत हो रही हैं। मूर्ति के संबंध में अभी और तथ्य तलाशे जाएंगे, इसके बाद मूर्ति कौन सी है यह जानकारी प्राप्त होगी।