Uttar Pradesh
आचार संहिता लागू होते ही हरकत में आया प्रशासन
उतरवाए राजनीतिक दलों के होर्डिंग
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर (नागल), लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू हुई आदर्श आचार संहिता का अमल करते हुए प्रशासन ने राजनीतिक दलों के होर्डिंग उतारने शुरू कर दिए है। नायब तहसीलदार देवबंद के नेतृत्व में कानूनगो व ग्राम सचिव नैनसिंह सैनी की टीम ने पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों के साथ थाना, मेन बाजार, ब्लॉक चौराहा, बस स्टैंड, देवबंद रोड, भाटखेड़ी रोड पर लगे फ्लैक्स व बैनर को उतारवाकर दीवारों पर लिखे सलोगनो को पोत दिया गया। इस दौरान ग्राम प्रधानपति बिरमपाल, कलीराम, मनोज कुमार, सुरेंद्र, मिथुन कुमार, अनिल व महेश कुमार समेत आदि मौजूद रहे।