CURATED BY – MANISH PAREEK | CITYCHIEFNEWS

जांजगीर, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता को दिनांक 06.03.2024 को शाम करीब 04.00 बजे रास्ते में अकेली पाकर आरोपी शिवा कुमार धीवर द्वारा बेजत्ती करने की नियत से छेडखानी करने लगा, चिल्लाई तो भाग गया की  रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 132/2024 धारा 354,354 (क), 509 भादवि 8 पाक्यो कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी शिवा कुमार धीवर  उर्फ मिलाऊ  बरगंवा को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर  का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07.03.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पटटावी सउनि अरूण कुमार सिंह, सउनि दाऊराम बरेठ म.आर रश्मि भदौरिया, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।