सत्संग भवन में विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुआ 11 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव
भजन गायक अशोक साहनी ने गणेश जी के मधुर भजन सुनाकर सभी को आनंदित कर दिया
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद (सहारनपुर)। श्री सिद्धि विनायक सेवा मण्डल के तत्वावधान में 11 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया। लाजपत नगर कालोनी स्थित सत्संग भवन में आयोजित श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने किया। पूजन पंडित कालिका प्रसाद ने किया। भजन गायक अशोक साहनी ने गणेश जी के मधुर भजन सुनाकर सभी को आनंदित कर दिया। कार्यक्रम के संयोजक संजय सलूजा व सचिन छाबड़ा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश महोत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाएगा।
प्रथम दिन के यजमान मनोज राणा-श्रुति राणा एवं नितिन छाबड़ा- खुशी छाबड़ा रहे। वहीं, दूसरे दिन के यजमान पुनीत छाबड़ा-ममता छाबड़ा, अनू छाबड़ा-विजेता छाबड़ा, सचिन सिंघल- मीनू सिंघल एवं अजय वर्मा- निधि वर्मा रहे। कार्यक्रम में शुभदीप संघ महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान सेठ कुलदीप कुमार, धर्मपाल महाजन, दलीप मल्होत्रा, सभासद विपिन त्यागी, राजू सचदेवा, सतीश अरोड़ा, रानी गंभीर, दीपिका छाबड़ा आदि मौजूद रहे।