परख राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण को लेकर चयनित शालाओं में टेस्ट संपन्न
कक्षा 3 में 12 शालाओं से 207, कक्षा 6 में चयनित 13 शालाओं में 275 विद्यार्थियों का लिया गया टेस्ट
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, परख राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण एक राष्ट्रीय स्तर का बड़े पैमाने पर मूल्यांकन है जो राज्य सरकार के स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों, निजी गैर सहायता प्राप्त और केंद्र सरकार के स्कूलों में पढऩे वाले कक्षा 3, 6 और 9 के छात्रों की सीखने की उपलब्धि के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है। शाजापुर जिले में भी कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देशन एवं शिक्षा अधिकारी डॉ विवेक दुबे, डीपीसी आरएस शिप्रे के समन्वयन में उक्त सर्वेक्षण की तैयारियां विगत चार माह से चल रही थीं, जिसके अंतर्गत 4 दिसंबर बुधवार को शाजापुर विकासखंड के कक्षा 3 में चयनित 12 शालाओं से 207, कक्षा 6 में चयनित 13 शालाओं में 275 विद्यार्थियों का टेस्ट लिया गया। सर्वेक्षण के अंतर्गत इन शालाओं के 68 शिक्षकों से शिक्षक प्रश्नावली पर जानकारी प्राप्त की गई। वहीं इन 25 शालाओं से शाला प्रश्नावली पर जानकारी एकत्रित की गई। टेस्ट अनुवीक्षण के लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा ओआईसी प्रदीप पाल ने शालाओं का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा। टेस्ट को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। शाजापुर दुपाड़ा मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 3के विद्यार्थी जॉयफुल लर्निंग में नजर आए। बीआरसीसी योगेश भावसार ने बताया कि परख राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण को लेकर विकासखंड स्तर पर विद्यार्थियों के साप्ताहिक टेस्ट, मॉक टेस्ट, कठिन लर्निंग आउटकम्स पर विश्लेषण, विषय विशेषज्ञों से शैक्षिक तैयारियों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे थे। शाजापुर जनपद शिक्षा केंद्र परख सर्वेक्षण प्रभारी देवेंद्र पाठक ने विकासखंड में टेस्ट संपादन को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की।