तीसरे दिन भी 40 पार पहुंचा तापमान, तप रहे शहरवासी
रात में भी नहीं राहत, आगे भी बढ़ेगा तापमान
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, सूरज की तपन में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे लोगों के पसीने छूट रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में भी तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं मई के प्रथम सप्ताह से तापमान इससे भी अधिक बढ़ेगा।
हालांकि फिलहाल रात मंे चल रही हवाओं से लोगों को राहत मिल रही है। क्योंकि अभी गर्म हवाओं ने दस्तक नही दी है। आगामी दिनों में तापमान के साथ-साथ गर्म हवाएं भी शहरवासियों के लिए परेशानी बनेगी। जिससे रात में भी लोगों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है। फिलहाल पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। तो रात का तापमान भी 22 डिग्री पर टिका हुआ है। जिसमें भी आगामी दिनों मंे बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
इस तरह बढ़ रहा तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
12-04-24 33.09 20.06
13-04-24 35.01. 21.00
14-04-24 36.03 20.03
15-04-24 39.04 23.02
16-04-24 40.02 22.02
17-04-24 40.01 22.01
18-04-24 40.04 22.03