के एल जनता इंटर कॉलेज देवबंद में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया, प्रबंध समिति की ओर से सभी शिक्षकों का पारितोषिक देकर अभिनंदन किया गया
शिक्षक दीए की तरह अपने आप को जलाकर छात्रों का सर्वांगीण विकास करता है :- कालेज प्रबंधक दीपक राज सिंघल
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, के एल जनता इंटर कॉलेज देवबंद में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रबंध समिति की ओर से सभी शिक्षकों का पारितोषिक देकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के प्रबंधक दीपक राज सिंघल ने कहा कि शिक्षक दीए की तरह अपने आप को जलाकर छात्रों का सर्वांगीण विकास करता है। श्री सिंघल ने कहा कि हमारे कॉलेज की जो इमेज है, जो अनुशासन है, जो रिजल्ट है वह सब इन शिक्षकों की मेहनत का ही परिणाम है। उन्होंने प्रबंध समिति की ओर से सभी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक अंकुर वर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता सेठ कुलदीप कुमार ने एवं संचालन अनुज त्यागी ने किया। इस अवसर पर अनुपम वशिष्ठ एडवोकेट, अमित सिंघल एडवोकेट,
राजेंद्र शर्मा, श्रवण सिंघल, देवी दयाल, महेंद्र गिरधर, शिवम सिंघल, शिक्षक संजय धीमान, बलदेव शर्मा, नर्मदा त्यागी, संदीप, आलोक, स्वाति, सुमन, गौरो सहित समस्त कालेज स्टाॅफ उपस्थित रहा।